मध्यप्रदेश

कब से भरे जाएंगे पर्चे, नाम वापसी का क्या है डेट

Assembly Elections 2023: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में दिवाली के 5 दिन बाद मतदान होगा। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही फेज में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके 16 दिन बाद 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। यानी मध्यप्रदेश में आज से 55वें दिन ये तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसकी सरकार बनेगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, चुनाव का पहला चरण 7 नवंबर को शुरू होगा और आखिरी चरण के वोट 30 नवंबर को डाले जाएंगे – वोटिंग के साथ ही नतीजे 3 दिसंबर को आने की संभावना है। पांचो राज्यों में कुल चार चरणों में वोटिंग होगी। सिर्फ छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होंगे बाकी राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। शुरुआत मिजोरम से 7 नवंबर को होगी, जबकि आखिरी चरण में तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, सभी राज्यों में मतगणना 3 नवंबर को होगी।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होगी वोटिंग

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच आमने सामने का मुकाबला है। छत्तीसगढ़ की तरह मध्य प्रदेश को लेकर राहुल गांधी को कांग्रेस की सरकार बनने का भरोसा है, लेकिन मोर्चे पर राहुल गांधी से ज्यादा प्रियंका गांधी वाड्रा नजर आ रही हैं।

निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 17 नबंवर को वोट डाले जाएंगे। एमपी में विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

नाम वापसी की आखिरी तारीख

मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। यहां सिर्फ एक चरण में वोट डाले जाएंगे। मतगणना की तारीख 3 दिसंबर तय की गई है। चुनावी प्रक्रिया की बात की जाए तो विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। इसके साथ ही 2 नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है।

मतदाताओं की संख्या

मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5,61,36,229 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,88,25,607 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2,72,33,945 है। साथ ही प्रदेश में कुल 1373 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

मध्यप्रदेश में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो, कांग्रेस ने 114 सीटें जीती थीं और वोट प्रतिशत 41% रहा था। बीजेपी को 109 सीटें मिली थी और वोट प्रतिशत 41% रहा था। अन्य ने 7 सीटें जीतीं जिसका वोट प्रतिशत 18% रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button