छत्तीसगढ

आसन्न चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की महती भूमिका – उषा बाजपेयी

आसन्न चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की महती भूमिका – उषा बाजपेयी

जगदलपुर :- चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रीय महिला मोर्चा सदस्य, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

महिला मोर्चा की ली बैठक, चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं को सक्रियता बढ़ाने कहा

आसन्न चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का बस्तर दौरा लगातार हो रहा है। आज बुधवार को चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुँची राष्ट्रीय प्रभारी जेम पोर्टल रजिस्ट्रेशन सदस्य भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा सदस्य उषा बाजपेयी का एयरपोर्ट में भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा जिला कार्यालय में उषा बाजपेयी ने महिला मोर्चा की बैठक ली और महिला मोर्चा के कार्यो को गति देने कहा। राष्ट्रीय महिला मोर्चा सदस्य उषा बाजपेयी चार दिनी बस्तर दौरे में स्कूल, काॅलेज की स्थितियां जानेंगी,महिला स्वसहायता समूहों से मिलेगी, इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की सक्रियता व कार्यों की रुपरेखा चुनावी दृष्टि से तय करेंगी।

भाजपा जिला कार्यालय में आहूत बैठक में उषा बाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार ने गौरवशाली नौ वर्ष पूर्ण किये है।

मोदी सरकार ने देश को विकास की दौड़ में अग्रणी बनाने के साथ आमजन के लिये अनेक जन उपयोगी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन भी किया है। देश के लगभग प्रत्येक परिवार को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुँच सीधा संवाद स्थापित करना है

और मोदी सरकार की जन उपयोगी योजनाओं पर चर्चा करनी है। संपर्क से समर्थन का उद्देश्य पूरा करना है। भाजपा महिला मोर्चा को आसन्न चुनाव में महती भूमिका निभानी है और घर घर पहुँचना है।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी,गोदावरी साहू, वेदवती कश्यप, सुधा मिश्रा, सुरेश गुप्ता, दौलत नाथ योगी, टिकेश्वरी मंडावी, ममता सिंह राणा, कुसुम परिहार, माहेश्वरी ठाकुर, लक्ष्मी कश्यप, किरण सेन, संगीता तोमर, गीता मिश्रा, के.मोनिका, किरण दीवान, भारती राव, उमा मिश्रा,

रामबती भंडारी, सरिता साहू, मालती मंडावी, जानकी राव, अल्का सेंगर, चमेली जीराम, बिजली बैध, अन्नपूर्णा नायडू, डाकेश्वरी पांडेय, बसंती नायक, मीना विश्वकर्मा,गीता नाग, मंजुला धुव, अनीता मिश्रा,गायत्री, रानी धनमती,शांति, विभा, धनमती, सोनमती, कमल, राजकुमारी आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button