छत्तीसगढ

विधायक चंदन कश्यप ने गांयता,पुजारी, सिरहा,गुनिया,बजनिया,पटेल, भूमिहीन कृषि मजदूरों का किया सम्मान…

विधायक चंदन कश्यप ने गांयता,पुजारी, सिरहा,गुनिया,बजनिया,पटेल, भूमिहीन कृषि मजदूरों का किया सम्मान

राष्ट्रवादी न्यूज ऑफिस डेस्क :- आज राजीव भवन (कांग्रेस कमेटी भवन) करन्दोला (भानपुरी) प्रांगण मे विधायक नारायणपुर एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप के द्वारा क्षेत्र के गायता,पुजारी,सिरहा,गुनिया, बजनिया, पटेल,भूमिहीन कृषि मजदूरों का मिलन समारोह आयोजित कर भानपुरी क्षेत्र के गांयता,पुजारी, सिरहा,गुनिया, बजनिया, पटेल,भूमिहीन कृषि मजदूर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए। सभी को विधायक चंदन कश्यप ने शाल एवं साड़ी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार गायता,पुजारी, सिरहा,गुनिया,बजनिया, पटेल,भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित मे कार्य किया है।

सभी को राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के माध्यम से एक साल मे 7 हजार रू सहायता राशि देने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। हमने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 4 नवीन तहसीलों की स्थापना की, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवीन महाविद्यालय की स्थापना की ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

भाजपा ने जो काम नारायणपुर विधानसभा मे नहीं किया उन कामों को हमने किया। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अपने कार्यकाल मे खुद के विधानसभा क्षेत्र के साथ पक्षपात व सौतेला व्यवहार कर विकास से दूर रखा लेकिन कांग्रेस सरकार की बनते ही विकास की गंगा बह रही है।

विधायक चंदन कश्यप ने आगे कहा कि भाजपा ने कभी गांयता,पुजारी, सिरहा,गुनिया, बजनिया,पटेल,भूमिहीन कृषि मजदूरों के बारे मे नहीं सोचा लेकिन भूपेश बघेल की सोच का परिणाम है कि आज इन सभी को मानदेय मिल रहा है। हमारी सरकार किसान,युवा और महिलाओं गरीबों की सरकार है।

इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने विभिन्न ग्रामों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र भी वितरण किया।

इस दौरान कार्यक्रम मे सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान, विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल,वरुण सेठिया,मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम,वरिष्ठ कांग्रेसी अचल वाजपेयी,श्याम सुन्दर पांडे, महेंद्र पांडे,जनपद सदस्य निलय कश्यप, धनुर्जय नेताम,शंकर कश्यप,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,अभिषेक वाजपेयी, अन्य कांग्रेसी सहित क्षेत्र के गायता,पुजारी, सिरहा,गुनिया,बजनिया,पटेल,भूमिहीन कृषि मजदूर और कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button