छत्तीसगढ

JAGDALPUR BREAKING :- अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गांधी नगर वार्ड से किया गया गिरफ्तार….

  • आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया

गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम
1. मोहम्मद सिराज पिता अब्दुल रज्जाक निवासी महादेव घाट जगदलपुर।

जगदलपुर ऑफिस डेस्क : उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं।

दिनांक 10.10.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सिंह (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक कविता धुर्वे के नेतृत्व में अवैध मादक
पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही किया गया

दिनांक 10.10.2023 को मुखबीर सूचना के आधार उक्त आरोपी मोहम्मद सिराज पिता अब्दुल रज्जाक को जमातखाना गांधी नगर वार्ड, सेलुन के पास जगदलपुर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने के लिये परिवहन करते हुए घटना स्थल में दबिश देकर उपरोक्त आरोपी को पकड़ा गया,

आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 12.200 कि.ग्रा. किमती 80,000/- रूपये को जप्त करते हुए मौके में विधिवत उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना बोधघाट में धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध कायम कर न्यायिक रिमाण्ड में उक्त आरोपी को न्यायालय भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी
1. निरीक्षक कविता धुर्वे, सुरेश जांगड़े।
2. उनि प्रमोद ठाकुर, अरूण मरकाम
3. प्रधान आरक्षक :- पवन श्रीवास्तव, उमेश चंदेल 
4. आरक्षक :- प्रकाश नायक, भूपेन्द्र नेताम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button