छत्तीसगढ

बड़े पैमाने पर वन अधिकारियों का हुआ तबादला राज्य शासन ने जारी किया आदेश….

बड़े पैमाने पर वन अधिकारियों का हुआ तबादला राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को भी राज्य शासन द्वारा 50 से ज्यादा अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

इस बार वन विभाग के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है, जिसमें कुल 51 अधिकारियों के नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र सिंह भारद्वाज द्वारा वन सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।

ट्रांसफर लिस्ट में उप मंडलाधिकारी स्तर के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में प्रदेश के कई वनमंडलों के एसडीओ बदले गए हैं।

यहां देखें आदेश :- 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button