छत्तीसगढ

सोयम मूका की रैली में उमड़ी भीड़: हजारों लोगों का हुजूम लेकर दिखाई ताकत, बोले इस बार कोंटा में रचेंगे इतिहास

दोरनापाल – कोंटा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सोयम मूका हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन फार्म भरने रवाना हुए. दिल्ली से मूका के नामांकन पे केंद्री मंत्री विश्वेश्वर टुडू पहुँचे सुकमा उन्होंने सुकमा में एक बड़ी रैली निकाली।

इस रैली में हजारों लोगों का हुजूम नजर आया। रैली और सभा में उमड़ी भीड़ सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।गुरुवार सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित अटल सदन में कार्यकर्ता एकत्रित हुए, उसके बाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन फार्म भरने जिला कार्यालयके लिए रवाना हुए

केंद्री मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने मीडिया से बात चित में कहा कहा हम छत्तीसगढ़ का चुनाव मोदी जी ने जो पिछले नौ सालो में यहाँ विकास की गंगा बहाई है उसके आधार पर चुनाव लड़ेंगे और पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएँगे कांग्रेस पिछले पाँच सालो में छत्तीसगढ़ को सिर्फ़ और सिर्फ़ लूटने का काम किया है मेरे पास भूपेस बघेल के घोटालों की पूरी लिस्ट है

सोयम मूका ने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद हेम मिल रहा है जिस से भाजपा कोंटा में एक इतिहास रचने जा रही है वही कहा कोंटा की जनता आज़ बदलाओ चाहती है पिछले पाँच सालो में कोंटा में न विकास हुआ,महिलाओं की असुरक्षा से लोगों का विश्वास सरकार के प्रति ख़त्म हो गया है, इसलिए हम लोग सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। लखमा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अनाफ़ स्नाफ़ ब्यान बाज़ी कर रहे हैं। जनता सब जानती है। इस बार प्रदेश पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button