छत्तीसगढ

अजीव प्रेम कहानी : एक लड़के पर फिदा थीं दो बहनें, बड़ी को पता चला तो छोटी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या….

अजीव प्रेम कहानी : एक लड़के पर फिदा थीं दो बहनें, बड़ी को पता चला तो छोटी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई :  जिले में एक युवती ने अपनी ही सगी छोटी बहन की हत्या कर दी। दोनों बहनें एक ही युवक से प्यार करती थीं। इस बात का पता जब बड़ी बहन को चला

तो वह छोटी से विवाद करने लगी। इसके बाद कुल्हाड़ी से वारकर उसकी जान ले ली और भाग निकली। पुलिस ने 24 घंटे में ही हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुशियारी गांव निवासी संध्या धुर्वे का शव मंगलवार को मिला था। पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई बड़ी बहन गायत्री धुर्वे की ओर घूम गई। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में गायत्री ने बताया कि दोनों गांव के ही एक युवक को पसंद करती थीं। जब इसका पता उसे चला तो वह संध्या से चिढ़ने लगी। एक दिन उसने संध्या को मोबाइल पर उसी लड़के से बात करते हुए देख लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button