छत्तीसगढ

भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, लिया मार्गदर्शन……

भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, लिया मार्गदर्शन

जगदलपुर : आडा़वाल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा का आयोजन

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आज केन्द्र में भाजपा की सरकार – रूपसिंह मण्डावी

भारतीय जनता पार्टी अपने विशेष जनसंपर्क अभियान में ताकत झोंक रही है। आज भाजपा नगरनार मण्डल द्वारा आडा़वाल ओरना कैंप के दुर्गा मण्डप में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर उनसे चर्चा कर मार्गदर्शक लिया गया।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंचासीन कर केसरिया गमछा पहना कर उनका स्वागत सम्मान किया गया और भाजपा को मजबूत आधार देने व ऊचांईयों तक पहुंचाने उनके परिश्रम व महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में राम अभिलाष ठाकुर, अश्विन सरडे, राममूर्ति पाण्डेय, हेमराज जेठवा,

पी दंतेश्वर राव, कुंज बिहारी दास, गोपाल राव चिंचोलकर,हाफिज खान, अमर नागेश, गंगाराम पुजारी, विमल जैन, अनिल सेठिया, शेखर साव, वेणुधर दास, शरद गुरु, निर्मल सोनी, भक्तु राम, सीता राम मोहन्ती,नीलकंठ सेठिया, विश्वनाथ सेठिया,कोसा आदि ने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करने मार्गदर्शन दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अमूल्य योगदान का आभार मानते हुये कहा कि आज केन्द्र में भाजपा की सरकार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व समर्पण से ही बनी है।

आपके सहयोग व मार्गदर्शन की सतत आवश्यकता हमेशा रहेगी और दीर्घ अनुभव का लाभ संगठन सहित सभी कार्यकर्ताओं को मिलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन नगरनार मण्डल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किरण देव, श्रीनिवास राव मद्दी, कमल चंद भंजदेव, शिव नारायण पांडे ,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पांडेय,रजनीश पाणिग्रही,योगेन्द्र कौशिक, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र आर्य, दिगंबर राव,राणा घोष,

रिंकू पाण्डेय,अनिल लुक्कड़ ,मोहन सेठिया,रघु सेठिया, महेंद्र सेठिया, विकास सिकदार, पप्पू चालकी, गणेश नागवंशी,रौशन झा, जितेंद्र बाकडा़,रूपेश समरथ, राजेश शर्मा, जुगलकिशोर, भगतराम, प्रदीप देवांगन, फिरोज बस्तरिया, रिंकू पांडे, लक्ष्मी घरत,राधे श्याम पन्द्रे, घनश्याम सेठिया,

नीलाम्बर सेठिया, सुनील नाग, कैलाश ठाकुर, तुलसी देवांगन, दामोदर कश्यप, दयाराम बघेल,ऋषिकेश सेठिया, गोपीनाथ गौतम, लालाराम पटेल अनिल सेठिया, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप,

गोदावरी साहू, सविता सेठिया, कमलकुमारी सेठिया, रघुनाथ, अमल बैस, पेड राम नाग, सजंय गुप्ता, तरुण दास, योगेश शुक्ला, सतीश सेठिया, संजय विश्कर्मा, सोनसाय कश्यप, चिंगड़ू राम बघेल, महादेव बघेल, सीमांचल दास, हरिसिंह बाज, मन्नू राम आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button