मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह ने बहनों के साथ बैठकर मक्के की रोटी का लिया स्वाद

Burhanpur: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक जमीन पर बैठ गए। जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने शिवराज सिंह को अपने हाथों से खाना खिलाया। वहां पहुंची महिलाएं अपने भाई शिवराज को हाथों से खाना खिलाने लगीं। एक के बाद एक बहनें अपने भाई को खाना खिला रही थीं। किसी महिला ने मक्के की रोटी खिलाई तो किसी ने टमाटर की चटनी का स्वाद चखाया। दिलचस्प बात यह है कि यह खाना बहनें अपने हाथों से अपने घरों से बनाकर लाई थीं।

बहनों ने अपने हाथों से खिलाया

बुरहानपुर में चुनावी सभा करने गए मुख्ममंत्री शिवराज सिंह चौहान को वहां मौजूद महिलाओं ने अपने हाथों से खाना खिलाया। बता दें कि किसी महिला ने मक्के की रोटी खिलाई तो किसी ने टमाटर की चटनी का स्वाद चखाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा स्थल की ओर बढ़े तो बहनों ने कहा भैया आप इतनी मेहनत करते हैं, थक जाते होंगे, थोड़ा खाना खा लो। हम अपने हाथों से बनाकर लाए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बहनों के इस आग्रह को टाल नहीं पाये और वहीं धरती पर बैठ गए। उसके बाद जो नजारा दिखाई दिया वह भाई-बहन के प्रेम की नई कहानी बन गया। इतना हीं नहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी बहनों को खाने अपने हाथों से खिलाया।

बताया जाता है कि खाना बनाकर लाने वाली महिलाएं बुरहानपुर जिले के धूलकोट में बारेला समाज की थीं। यह सब सीएम शिवराज के लिए खाना घर से बनाकर लाई थीं। इन महिलाओं ने पहले परंपरागत स्वागत किया फिर भोजन करने को कहा। मुख्यमंत्री चौहान ने वही मंच के पास जमीन पर बैठकर बहनों के साथ भोजन किया और खुद हाथों से बहनों को भी भोजन खिलाया। बहनें मक्के की रोटी, टमाटर की चटनी, फली की चटनी और भाजी बनाकर लाई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button