छत्तीसगढ

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों का किया अवलोकन……

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों का किया अवलोकन

जगदलपुर :- जगदलपूर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बुधवार को गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय परिसर में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन किया।

उन्होंने विज्ञान केंद्र के पशु अनुसंधान कक्ष, बायो फ्लॉक, बत्तख-मुर्गी पालन और मत्स्य बीज पालन प्रक्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही केंद्र द्वारा की जा रही अन्य गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना के सम्बंध में उपस्थित अधिकारियों से चर्चा किए। केंद्र के अधिकारियों ने मिलेट्स के प्रसंस्करण से तैयार उत्पाद की जानकारी दी।

कलेक्टर ने मिलेट्स के तैयार उत्पादों को सी-मार्ट के माध्यम से विक्रय करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button