छत्तीसगढ

भूपेश है तो भरोसा है हितग्राही कार्ड अभियान की नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी से विधायक चंदन कश्यप ने किया शुरुआत…..

भूपेश है तो भरोसा है हितग्राही कार्ड अभियान की नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी से विधायक चंदन कश्यप ने किया शुरुआत

जगदलपुर /नारायणपुर /भानपुरी : छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों को जन जन तक कार्यकता के माध्यम से पहुंचा रही है

जिसके लिए नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने अपने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम विश्रामपुरी में भूपेश है तो भरोसा है कैंपेनिंग की विधिवत शुरुआत किए।

विश्रामपुरी सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्रामपुरी के सैकड़ो से अधिक युवा उपस्थित रहे, जिन्हें विधायक चंदन कश्यप,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन, नंदन तिवारी,जनपद सदस्य निलय कश्यप,कांग्रेस पार्टी के इस कैंपेनिंग की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिसके अंतर्गत सबसे पहले युवा घर-घर तक पहुंचकर राज्य सरकार द्वारा किसानों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं इत्यादि के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा और बचत के लिए भी राज्य सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक बताएंगे।

राज्य की भूपेश बघेल सरकार निर्माण होगा। द्वारा चलाए गए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त हितग्राहियों के पंजीयन के लिए पंजीयन फॉर्म की भी व्यवस्था इस कैंपेनिंग में रखी गई है। जिसमें हितग्राहियों की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

वहीं राज्य सरकार के 5 साल बनाम भाजपा के 15 साल का तुलनात्मक विवरण भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिसमें सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन के लिए जारी हुए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर हितग्राही का पंजीयन किया जाएगा।

साथ ही हितग्राहियों का पंजीकरण फॉर्म भी भरा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक हितग्राही का छत्तीसगढ़ सरकार की नई नई योजनाओं के बारे में जानकारी सहित कार्ड भी दिया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य निलय कश्यप, महेंद्र पांडे,बबलु बघेल,जइत पटेल,बसंत बिहारी,परमेश समरथ,बलराम कश्यप समलू बघेल,सुखदेव कश्यप रामप्रसाद कश्यप,खेमराज कोर्राम, सुकु नायक,खुर्सो ,महेंद्र बंछोर, मनी कश्यप,प्रफुल बघेल लिलेंद्र बघेल,देवेंद्र कोर्राम, बुधनाथ बघेल,गोविंद,कामेश्वर नाग,

डमरू बघेल,कैलाश बघेल, रति कश्यप, मूंगबत्ती मौर्य,मोती राम बघेल छनू लाल मौर्य,प्रदीप बघेल,देवीचंद कोर्राम,पदम बघेल, मयो बघेल,मनु राम मौर्य,लालमन बंछोर,घोटकू राम बघेल तीजु विश्वकर्मा,सोनारू बघेल, बड़ी संख्या में कांग्रेस के सैकड़ो से अधिक कार्यकता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button