छत्तीसगढ

दो करोड़ से अधिक राशि से छह वार्ड में होंगे विकास कार्य : विधायक जैन

दो करोड़ से अधिक राशि से छह वार्ड में होंगे विकास कार्य : विधायक जैन

विधायक जैन ने निर्माण कार्यों के लिए किया भूमिपूजन

लाल बहादुर शास्त्री, अब्दुल कलाम, माता संतोषी, मदन मोहन मालवीय, मदर टेरेसा व शांतिनगर वार्ड में हुआ भूमिपूजन

जगदलपुर। गुरुवार को शहर के छह वार्डों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने महापौर सफीरा साहू, एमआइसी सदस्यों, पार्षदों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ भूमिपूजन किया। इस दौरान विकास की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्मरण कर उनका जयकारा लगाया गया।

शहर के जिन वार्डों में भूमिपूजन किया गया, उनमें लाल बहादुर शास्त्री, अब्दुल कलाम, माता संतोषी, मदन मोहन मालवीय, मदर टेरेसा व शांतिनगर सम्मिलित हैं। भूमिपूजन सामुदायिक भवन, सड़क, नाली आदि निर्माण के लिए किया गया है। छह वार्डों में दो करोड़ सात लाख 34 हजार रुपये से होने वाले विकास कार्यों की नींव गुरुवार को रखी गई।

कोरोना काल के कार्यों का स्मरण किया

विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस के समस्त पार्षद- पदाधिकारी तथा संगठन के लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर बनाने में जुटे हैं।

जैन ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस के लोग अपने जान की परवाह किए बगैर जनसेवा में दिन- रात जुटे रहे। उन्होने शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पीसीसी अध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का जयकारा लगवाकर उनके योगदान की भूरी- भूरी प्रशंसा की।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, पीडब्लूडी के सभापति व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री यशवर्धन राव आदि ने भी राज्य व शहर सरकार के द्वारा विकास कार्यों की कमी न होने देने की बात कहते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर सराहना की।

इस दौरान एमआइसी राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, उदयनाथ जेम्स, पार्षद कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, यशवंत ध्रुव, सुखराम नाग, पंचराज सिंह, विजय कुमार, लता निषाद, शुभम यदु, ललिता राव, गुरु घासीदास वार्ड की पूर्व पार्षद दीप्ति, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, एल्डरमेन कौशल नागवंशी, किरण कुमार,

ननि ईई तिग्गा, एई धर्मेंद्र मिश्रा, गोपाल भारद्वाज समेत ननि तकनीकी अमले के अन्य अधिकारी- कर्मचारी, वरिष्ठ कांग्रेसी, वार्डवासी आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे। भूमिपूजन समारोह के दौरान संबंधित वार्डों के पार्षदों ने आभार व्यक्त किया।

समारोहों के दौरान वार्डों में यह भी रहे मौजूद

वार्डों में भूमिपूजन के दौरान विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू तथा नगर निगम पदाधिकारियों- अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में पार्षद यशवंत ध्रुव समेत संतोष प्रजापति, महबूब खान, सुलेखा प्रजापति, शीतल, नारायण कश्यप, सुनीता बघेल, हिना बघेल, भावना सोनवानी, विमला बघेल, लेबो, पुरुषोत्तम, अब्दुल कलाम वार्ड में पार्षद सुखराम नाग सहित आत्माराम दुबे,

कृष्ण मुरारी महापात्र, दिनेश सिंह, अफरोज बेगम, भगत पुजारी, अभय दीक्षित, नागेन्द्र नाग, बन्टू बघेल, विनोद सोनी, पंकज पटेल, टिंकू कोस्टा, पुनीत साहू, महेंद्र डूडे, प्रदीप मंडावी, नवाब जान, मोहन सिंह ठाकुर, अंशु नाग, कुसुमलता महापात्र, कमला साहू, गायत्री नाग, सायबनी साहू, तुलसा मांझी,

इमराना खातुम, ज्योति खाडो, नूतन कतलाम, दयमती बघेल, रेखा साहू, माता संतोषी वार्ड में पार्षद लता निषाद सहित एल्डरमेन कौशल नागवंशी, रबरीन सुरजो, मायुरी, भगवती, चंदा, मोहन बरबत, दीप्तिमनी यादव, मनोज बाघ, रोमा डोगरी, पीलदीना, कुमारी, रत्नामनी, अमन नेताम, विद्याधर यादव, मोहन सुरजा, अन्नू जात्री, सविता पत्थर, आशा राठी, कमला ठाकुर, कोमल राठी, मदन मोहन मालवीय वार्ड में पार्षद सूर्या पाणि, रेव्ह लारेंस दास, सुरेन्द्र जान, नरेंद्र डेनियल, रजनींद्र डेनियल, अरुण भूषणम, शालिनी डेविड, नूरानी नाथ,

नीलिमा सागर, इंदिरा असाई, सुबू दान, मिनी दान, सरोज मदार, धनमती, कंचन हनु, प्रेमिका तारा, गेब्रियल नाथ, सूरज बिसाई, ऋषि नाथ, दीपेश, गौरव तिवारी, मदन मोहन मालवीय वार्ड में पार्षद शुभम यदु, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, एमए रहीम, केशव सल्होत्रा, नरेश सेट्टी, एकम सिंह,

मधुसूदन, रमाकान्त यादव, कौशल सन्दूजा, विवेकानंद, पाकलू नाग, सुरेश यदु, शक्ति सिंह, पवन भदौरिया, राजेश कोस्टा, रिकेश गुप्ता, शांति नगर वार्ड में पार्षद उदयनाथ जेम्स, सरदार बलविंदर सिंह, अमरजीत कौर, उदयभान पांडे, सरदार कुलदीप सिंह, एसके पांडे, पिप्पी शर्मा, कुक्के गब्बी, बाबू जेम्स, संजय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button