जगदलपुर। बस्तर जिले के तीरथगढ़ जलप्रपात का झरना अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। इस झरने को निहारने के लिए हर साल हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। इस स्थान को और अधिक आकर्षित बनाने के कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान की ओर से पर्यटकों की सुविधा के लिए तीरथगढ़ में ग्लॉस ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पुणे की कंपनी पहुंचकर सर्वे करेगी। ब्रिज के बनने के बाद यहां पर पर्यटकों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही ग्लॉस ब्रिज बनने से ऊंचाई पर खड़े होकर झरना देख पाएंगे। इस ब्रिज के खुलने के बाद निश्चित तौर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
Related Articles
‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ हमारे लिए नारा नहीं बल्कि यह राज्य की प्रगति और सामाजिक न्याय का लक्ष्य : मल्लिकार्जुन खरगे
June 28, 2023
CG – ‘बोधघाट बांध’ नहीं बनेगा : राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट बोधघाट परियोजना पर लगा ब्रेक, विकल्प के रूप में तैयार होगा ‘मटनार बैराज’
June 16, 2023
Check Also
Close
-
सूरदास जयंती पर दृष्टिबाधित दिव्यांगों का सम्मानMay 19, 2024