मनोरंजन

शॉपिंग करती नजर आईं मॉम टू बी दीपिका पादुकोण, एक यूजर ने कहा…..

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त 6 महीने की प्रेगनेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में पादुकोण और भवनानी बेहद खुश है। हर कोई नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

ऐसे में मॉम टू बी दीपिका इन दिनों लगातार फैमिली के साथ मुंबई के रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं। सोमवार रात दीपिका पति रणवीर सिंह और ससुराल वालों के साथ स्पॉट हुई। वहीं मंगलवार को एक्ट्रेस की नई फोटो सामने आई है, जिसमें वह अपने होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करनी निकली हैं।

दीपिका पादुकोण की शॉपिंग

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में अपने आने वाले बच्चे का खुलासा किया था। ऐसे में अब अभिनेत्री की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में मस्तानी एक लग्जरी स्टोर के पास नजर आ रही हैं, जिसे देख सोशल मीडिया पर लोगों ने का कहना है कि वह अपने बच्चे के लिए शॉपिंग के लिए ही निकली हैं।

एक यूजर ने लिखा, आने वाले बच्चे को लेकर तैयारियां शुरू। दूसरे यूजर ने लिखा, बेबी की शॉपिंग। तीसरे यूजर ने लिखा, अकेसे क्यों रणवीर सिंह कहा है।

सितंबर में होगा बेबी 

दीपिका पादुकोण की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस अकेली नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर हल्की सी स्माइल भी देखने को मिल रही है। हालांकि, उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाया हुआ है। दीपिका इस मौके पर सिल्वर कलर आउटफिट में नजर आ रही हैं। बता दें, दीपिका बच्चे को जन्म सितंबर में देने वाली हैं। 

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण जल्द वह प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के साथ उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में लेडी सिंघम (डीसीपी शक्ति शेट्टी) की भूमिका भी निभा रही हैं। यह 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button