विधायक कार्यालय में मदरसा बोर्ड सदस्य का जन्मदिन मनाया गया……
विधायक कार्यालय में मदरसा बोर्ड सदस्य का जन्मदिन मनाया गया
जगदलपुर :- विधायक जैन के साथ सहयोगियों ने शकील रिजवी से केक कटवाया उत्साह- उमंग के साथ मनाया गया जन्मदिन
शनिवार शाम विधायक कार्यालय में मदरसा बोर्ड के सदस्य मो शकील रिजवी का जन्म दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया।
संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने विधायक कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व छग राज्य मदरसा बोर्ड सदस्य मो शकील रिजवी से केक कटवाया। इससे पूर्व रिजवी को बुके भेंट किया गया।
केक काटने के पश्चात रिजवी को मिठाई व केक खिलाकर हर्ष- उल्लास से जन्म दिन मनाया गया। जैन के सहयोगियों ने बारी-बारी से शकील रिजवी का मुंह मीठा करवाया तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यालय में उल्लासपूर्ण वातावरण में जन्मदिवस मनाया गया।
इस दौरान रामशंकर राव, होरी मंडल, सुरेन्द्र झा, केसर चेरपा, कनकदेई नाग, सायमा अशरफ, राजेश राय, कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, जफर अली, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, अवधेश झा, धीरज पटेल, मोइन कुरैशी, अक्कू खान, सिराज खान, शकील रिजवी के सुपुत्रद्वय सोहल व साहिल आदि मौजूद थे।