मनोरंजन

पत्नी के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी का प्यार भरा पोस्ट, रोमांटिक तस्वीर और कही दिल छूने वाली बात….

सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने गुरुवार को माना के लिए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया। साझा किए गए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों एक दूसरे को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

सितारों ने माना को दी जन्मदिन की बधाई

फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो… मेरी साथी, मेरी सबसे अच्छी दोस्त।" उनकी इस पोस्ट पर तमाम सितारों ने भी टिप्पणी की है। टाइगर श्रॉफ ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं माना आंटी।" रितेश देशमुख ने लिखा, "जन्मदिन की मुबारकबाद माना…ढेर सारा प्यार"। वहीं भाग्यश्री ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजा है।

साल 1991 में की थी शादी

25 दिसंबर, 1991 को सुनील और माना ने शादी की थी। दोनों ने साल 1992 में बेटी अथिया और 1996 में अपने दूसरे बच्चे अहान का स्वागत किया था। अभिनेता के दोनों बच्चे भी अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सुनील शेट्टी

फ्रंट की बात करें तो सुनील इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह जल्द ही वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कॉमेडी करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास हेरा फेरी 3 और द लीजेंड ऑफ सोमनाथ में भी हैं। फैंस को उनकी सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button