विदेश

प्याज को लेकर बवाल! बुजुर्ग ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डर; रच डाली अनोखी कहानी…

प्याज काटने के तरीके को लेकर हुए बवाल में एक महिला की जान चली गई है।

यह घटना अमेरिका के इंडियाना राज्य की बताई जा रही है। जहां एक बुजुर्ग शख्स पर अपनी गर्लफ्रेंड को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कथित तौर पर बुजुर्ग गलत तरीके से प्याज काट रहा था, यह देख उसका प्रेमी हाथ में चाकू लेकर बुजुर्ग की ओर दौड़ा।

बुजुर्ग शख्स ने दावा किया कि इस झगड़े के दौरान आत्मरक्षा में जो कदम उठाया उसमें महिला की जान चली गई। हत्या के आरोप में बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद बुजुर्ग ने झूठी कहानी रची। 

मृतक का नाम मार्सिया लिंक्सी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चार्ल्स ने खुद ही पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। चार्ल्स ने दावा किया कि वह शनिवार को रसोई में प्याज काट रहा था तभी यह झगड़ा हुआ।

चार्ल्स को गलत तरीके से प्याज काटते देख मार्सिया क्रोधित हो गई। वह हाथ में चाकू लेकर चार्ल्स की ओर बढ़ी। चार्ल्स ने कहा कि उसने खुद को बचाने के लिए मार्सिया के हाथ से चाकू छीन लिया।

लेकिन चार्ल्स को याद नहीं कि उसके बाद क्या हुआ। उसने पुलिस से दावा किया कि उसने आत्मरक्षा में मार्सिया को चाकू मारा।

चार्ल्स का फोन आने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को मार्सिया का शव रसोई में पीठ के बल पड़ा हुआ मिला। पुलिस को किचन की तलाशी लेने पर कटे हुए प्याज का कोई हिस्सा नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि रसोई में सिर्फ प्याज के छिलके थे।

खून से सना चाकू भी शव के बगल में इस तरह रखा गया था कि ऐसा लग रहा था जैसे इसे बाद में व्यवस्थित किया गया हो। पुलिस को मार्सिया के सिर और गर्दन पर चोटें नजर आईं।

पुलिस को संदेह है कि मार्सिया की मौत के पीछे चार्ल्स का हाथ है। सजा से बचने के लिए वह पुलिस से झूठ बोल रहा है। पुलिस अभी महिला की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button