छत्तीसगढ

नाबालिग बेटी से बनाया संबंध, पुलिस की गिरफ्त में वहशी पिता…..

सम्यक नाहटा, दुर्ग : भिलाई में एक कलयुगी पिता ने अपनी एकलौती नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। जब बेटी ने मां को पूरी सच्चाई बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मां सीधे थाने पहुंची और वहशी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जामुल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ रही है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला उनके थाना क्षेत्र का है। 26 मार्च को एक महिला रोती बिलखती अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी।

उसने बताया कि वो रोजी मजदूरी करती है। उसके एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। पति आदतन शराबी है और काम पर भी हीं जाता है। 25 मार्च को वो काम पर गई हुई थी।

दोपहर के समय पिता शराब के नशे में घर पहुंचा। बेटी घर पर सो रही थी। उसे देखकर पिता की नियत खराब हो गई। उसने अपने बेटे को बाहर खेलने भेज दिया। इसके बाद बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद बेटी को धमकी दी कि वो यदि किसी को कुछ बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा। मां जब शाम को काम से घर लोटी तो पिता घर से गायब था। बेटी डरी सहमी बैठी हुई थी।

मां ने उसे देखकर प्यार से पूछा तो वो बिलख बिलख कर रोने लगी। मां घबरा गई। उसने उसे दिलासा दिया और पूछा। बेटी ने जो सच्चाई बताई मां के होश उड़ गए। इसके बाद अगले दिन 26 मार्च को वो जामुल थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button