छत्तीसगढ

मामूली विवाद के बाद बेटे ने अपनी ही मां पर किया कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…..

मामूली विवाद के बाद बेटे ने अपनी ही मां पर किया कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोरबा : जिले में एक युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

इससे पहले कि युवक दूसरी बार वार करता मां ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बुंदेली निवासी अचरा बाई सोमवार को घरेलू काम में व्यस्त थी। इसी दौरान बड़ा बेटा आकाश पहुंचा और अचानक से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगते ही मां के सिर से खून निकलने लगा। इससे पहले कि आकाश दूसरी बार हमला करता महिला वहां से शोर मचाते हुए भागी। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला ने बताया कि वह शादी कार्यक्रम में अपने बेटी के साथ जांजगीर-चांपा गई थी। लौटने के बाद उसके आरोपी बेटे आकाश ने विवाद शुरू कर दिया। वह घर के काम में व्यस्त थी। अचानक विवाद के दौरान उसने दरवाजे के किनारे रखी कुल्हाड़ी उठाकर हमला कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आकाश को पकड़ लिया है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आ सका है कि उसने विवाद क्यों किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button