मध्यप्रदेश

राहुल गांधी के दौरे से पहले वीडी शर्मा का हमला, सनातन पर हमले पर क्यों नहीं बोलते राहुल

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी की शाजापुर में होने वाली चुनावी सभा से पहले कहा है कि झूठ की नई गारंटी देने से पहले राहुल बताएं पुराने वादों का क्या हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान लीडरशिप थकी हुई लीडरशिप है और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है। बंटाढार जैसे नेता खुद ये मानते हैं कि जब हम जनता के बीच जाते हैं, तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इन्हीं नेताओं ने प्रियंका गांधी को भी झूठा साबित कर दिया। प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में सभा के दौरान भाजपा सरकार पर आरोप लगाए थे, लेकिन वो आरोपों की लिस्ट ही गायब हो गई। बाद में प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, कमलनाथ और दिग्विजयसिंह ने भी झूठे ट्वीट किए, लेकिन कांग्रेस के वो आरोप निराधार निकले।

सनातन पर हमला करने वाले इंडी गठबंधन पर क्यों नहीं बोलते राहुल

शर्मा ने कहा कि दोहरे चरित्र वाली कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। कांग्रेस में आज भी अंग्रेजों के जींस हैं, इसलिए वह देश की संस्कृति पर हमला करती है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के इंडी गठबंधन के लोग सनातन पर हमले कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी से प्रदेश की सनातनी धरती और यहां के लोग पूछना चाहते हैं कि इस तरह से सनातन के अपमान पर आपका क्या जवाब है?

15 महीने कहां थे राहुल गांधी?

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार का मुखौटा भले ही कमलनाथ रहे हों, लेकिन वह सरकार मि. बंटाढार के इशारों पर चलती थी। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी से प्रदेश की जनता यह पूछना चाहती है कि उन 15 महीनों में जब करप्शननाथ की सरकार भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना रही थी, तब वो कहां थे? क्यों उन्होंने एक बार भी मध्यप्रदेश की तरफ पलटकर नहीं देखा? उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन गरीबों की छत कांग्रेस सरकार ने छीन ली, जिन लाखों परिवारों को पीने के साफ पानी से वंचित होना पड़ा, वो राहुल गांधी से ये पूछ रहे हैं कि आपकी सरकार ने ऐसा क्यों किया?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button