छत्तीसगढ

महिलाओ के हित मे कार्य कर रहीं हैं है भूपेश सरकार – चंदन कश्यप

राष्ट्रवादी न्यूज ऑफिस डेस्क :- नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़े आमाबाल के बाजार स्थल मे नवाखानी त्योहार के उपलक्ष्य मे आयोजित महिला सम्मेलन मे नारायणपुर विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड श्री चंदन कश्यप शामिल हुए। कार्यक्रम में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के हज़ारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम मे इस दौरान महिलाओं मे भारी उपस्थिति देखने को मिला।

विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि प्रदेश मे भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों के हितों मे कार्य कर रहीं है। हमारी कांग्रेस ने महिलाओ के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है हमारी सरकार ने मितानीनो,आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओ का मानदेय बड़ा साथ ही महिला स्व. सहायता समुह के महिलाओ का कर्जा माफ हुआ है इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला हितैषी सरकार है। प्रदेश के महिला स्व. सहायता समुह का 12 करोड़ का कर्जा माफ करने वाली हमारी सरकार है। प्रदेश मे 15 साल तक महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं थीं लेकिन हमारी सरकार मे प्रदेश की महिलाएं आज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहीं है। आज भूपेश है तो भरोसा है का नारा सार्थक नजर आ रहा है।हमारी पार्टी ने पिछले चुनाव में 36 वादे किए थे जिनमे से लगभग सभी वादा को हमने पूरा किया है। विधायक चंदन कश्यप ने आगामी चुनाव मे पुनः कांग्रेस के पक्ष मे वोट करके नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक बनाने एवं प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, धनुर्जय नेताम, जनपद सदस्य निलय कश्यप,महिला ब्लॉक अध्यक्ष जया ध्रुव, सरपंच संघ अध्यक्ष श्यामकुमारी ध्रुव, जनपद सदस्य सावित्री यादव,बुदरू बघेल, सुखदेव कश्यप, उमेश जोशी मोसु बघेल,अभिषेक वाजपेयी,जीवन सेठिया, सुधुराम, पूरन मौर्य,अर्चित कश्यप, दयालु मौर्य, शंकर कश्यप, दया दीवान,भुवनेश्वर बघेल,प्रमोद मौर्य,रघुनाथ,रघुपति,मंगतु कश्यप, चैन बघेल आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button