मध्यप्रदेश

पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने पंडित नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। आज के दिन यानी 14 नवंबर, 1889 को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके सम्मान में ही नेहरू जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने पंडित नेहरू को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हिए सोशल मीडिया पर लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक विचार हैं – स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की।

हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि

पंडित नेहरू की जयंकी पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए एक संदेश साझा किया। पोस्ट में लिखा,पं. नेहरू, हमारे पहले प्रधान मंत्री, एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने प्रतिष्ठित कल्याणकारी राज्य और एक आत्मनिर्भर, औद्योगिक राष्ट्र की स्थापना की, जो कृषि विकास और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति पर आधारित था। आज, हम ‘आधुनिक भारत के वास्तुकार’ की समृद्ध, अद्वितीय विरासत को संजोते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हिए सोशल मीडिया पर लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक विचार हैं – स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने ‘हिंद के जवाहरात’ के मूल्य पर अपवित्रता की याद दिलाएं, एक अलग तरह का, हर दिल में।

भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में प्रयागराज में हुआ था और वह देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी चेहरों में से एक थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button