छत्तीसगढ

बरसते पानी के बीच महिला कांग्रेस ने किया पीएम का पुतला दहन, कहा – नारी के सम्मान में महिला कांग्रेस मैदान में…मणिपुर घटना ने सभी महिलाओं को किया शर्मशार : तुलिका कर्मा…

बरसते पानी के बीच महिला कांग्रेस ने किया पीएम का पुतला दहन, कहा – नारी के सम्मान में महिला कांग्रेस मैदान में…मणिपुर घटना ने सभी महिलाओं को किया शर्मशार : तुलिका कर्मा…

दंतेवाड़ा :- मणिपुर घटना को लेकर आज महिला कांग्रेस द्वारा बरसते पानी के बीच हंगामेदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की पुलिस के साथ हल्की झूमा झटकी भी हुई।

आज दोपहर राजीव भवन दंतेवाड़ा से सैकड़ो महिलाओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला अपने हाथ में लेकर जय स्तम्भ चौक पहुँची जहाँ, नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा व महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश के इतिहास की यह पहली घटना है जब महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाकर उनके शरीर से छेड़खानी की गई है।

यह घटना शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद सरकार मौन रही और घटना को करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसके बाद सरकार एक्शन में आई। इस घटना ने देश की सभी महिलाओं को शर्मसार किया है। तुलिका ने कहा कि जिस-जिस राज्यों में बीजेपी की सरकार है उन राज्यों में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ा है।

वहीं महिला कांग्रेस की शहर जिलाध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने कहा कि बहुत शर्म का विषय है कि महिलाएं रोड़ पर निकलकर पर्दशन कर रही हैं। मणिपुर घटना को लेकर वहाँ की सरकार ने चुप्पी साध ली है,

जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वहाँ महिलाओं के साथ दुराचार करने की पूरी छूट मिल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिलाएं विधायक निवास घेर रही है, विधानसभा घेर रही हैं पर उन्हें इतनी बड़ी घटना नहीं दिखी है, उन्हें राजनीति से ऊपर उठकर इसका विरोध करना चाहिए।

वहीं जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने भी केंद्र सरकार को कोसते हुए ऐसे जघन्य अपराध के आरोपितों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

इस दौरान नपा अध्यक्ष बचेली पूजा साव, किरण जायसवाल, राजेन्द्र मृणाल राय, सुशीला, गीतांजलि, इंदिरा ठाकुर, मंजू शर्मा, किशनदेवी, राधा नाग, यशोदा ठाकुर, तमेश्वरी, राधा साहू, बी सुशीला, बिना ठाकुर, सुजाता, रतनी, सुनीता मंडावी समेत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की महिलाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button