BastarchhattisharhBreaking NewsCMO ChhattisgarhDistrict BijapurHindiHome MinisterJournalistPolicePressअधिकारीकमलेश्वर पैंकराछत्तीसगढ़देशधर्मपत्रकारबस्तरबीजापुरबीजापुर छत्तीसगढ़राजनीतीराज्यविक्रम मंडावीशासनसर्व आदिवासी समाजहत्या

चांदनी कुड़ियाम की संदिग्ध मौत: सर्व आदिवासी समाज ने किया जांच दल गठित 

घटना स्थल निरीक्षण, पुलिस जांच का अवलोकन और 5 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

बीजापुर (हिन्दसत)। दुगोली ग्राम की युवती चांदनी कुड़ियाम की संदिग्ध मृत्यु के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों द्वारा सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बीजापुर को आवेदन सौंपा गया। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए समाज ने पाँच सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

जिला इकाई अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी के निर्देश पर तथा ब्लॉक अध्यक्ष पांडुराम तेलाम की संयोजकता में गठित इस जांच दल में अमित कोरसा, श्रवण सैंड्रा, पी.आर. भगत और इग्नानुस तिर्की शामिल हैं।

समाज द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जांच दल को घटना स्थल का निरीक्षण, पुलिस द्वारा की जा रही जांच का अवलोकन और सभी तथ्यों का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है। जांच दल को पाँच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई को सौंपनी होगी।

सर्व आदिवासी समाज के सचिव कमलेश्वर पैंकरा ने बताया कि समाज पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button