18 नवंबर से ऑनलाइन डाउनलोड शुरू

बीजापुर (हिन्दसत)। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2026) कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 18 नवंबर से अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी सूचना के अनुसार प्रवेश पत्र आधिकारिक पोर्टल से ही प्राप्त किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारियाँ—नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर इत्यादि ध्यानपूर्वक जाँच लें।
आधिकारिक लिंक : https:cbseitms.rcil.gov.in/nvs/
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी आती है, वे जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर के प्राचार्य कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करने की अपील की है।



