BastarchhattisharhBreaking NewsCMO ChhattisgarhDistrict BijapurHindiअधिकारीछत्तीसगढ़धानबीजापुरबीजापुर छत्तीसगढ़राज्यव्यापारशासनस्वस्थ

किसानों को राहत : सहकारी समिति कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों पर चल रहा आंदोलन किया स्थगित 

अब बिना रुकावट होगा धान उपार्जन, सभी कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे

बीजापुर (हिन्दसत)। प्रदेश स्तरीय चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारियों का आंदोलन बीजापुर सहित पूरे प्रदेश में जारी था, मगर किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कर्मचारियों ने धान उपार्जन कार्य को प्रभावित न होने देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

शनिवार को जिला सहकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि धान उपार्जन प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो, इसके लिए कर्मचारियों का आंदोलन तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। समिति ने स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारी छत्तीसगढ़ शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

जिला इकाई के अध्यक्ष आलम रान खान एवं समिति सदस्यों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि कर्मचारी अब नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे।

आंदोलन स्थगन का औपचारिक आवेदन अपर कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल को सौंप दिया गया है। समिति ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि आगामी दिनों में धान उपार्जन कार्य पूरी तरह सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संचालित होगा तथा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button