BastarchhattisharhBreaking NewsCMO ChhattisgarhDistrict BijapurEducationGovernment EmployerJournalistPMOकरियरबीजापुरबीजापुर छत्तीसगढ़शासनशिक्षा

सीतापुर: किसान की बेटी चंचल पैंकरा ने रचा इतिहास

CGPSC 2024 में एसटी रैंक-01 हासिल कर बनी डिप्टी कलेक्टर

सीतापुर/मैनपाट। संघर्ष और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए मैनपाट के ग्राम पंचायत काराबेल की बेटी चंचल पैंकरा ने CGPSC 2024 में अनुसूचित जनजाति वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बनने का गौरव हासिल किया है। किसान रघुबर प्रसाद पैंकरा और माता श्रीमती शुन्तिला पैंकरा की बेटी चंचल की यह उपलब्धि पूरे सरगुजा संभाग के लिए गर्व का विषय है।

सीमित संसाधनों और सादगीपूर्ण वातावरण में पली-बढ़ी चंचल ने अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा के प्रति समर्पण और लक्ष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने सफलता का नया अध्याय लिखा है।

चंचल पैंकरा की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं और अभिभावकों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखने का हौसला रखते हैं। उनके चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

कंवर समाज के प्रबुद्ध जनों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चंचल पैंकरा को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button