नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं…

गणतंत्र दिवस पर आदेश्वर पब्लिक स्कूल में छात्रों की रंगारंग प्रस्तुति
बीजापुर(हिन्दसत)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बीजापुर स्थित आदेश्वर पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और उत्साह से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे विद्यालय परिसर में शाला के संचालक मंडल, गणमान्य नागरिकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने “नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं” जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें छात्रों की प्रतिभा और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलका। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर 14 जनवरी को आयोजित आनंद मेला में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
आनंद मेला प्रतियोगिता के विजेता
स्टॉल/फूड आइटम्स
गाजर हलवा – प्रशंसा यादव
गुलाब जामुन – पूर्वी बी., ऋषिका मांझी
चाय एवं उत्तपम – दिलीप कुमार आलम, सानिया कुहरमी
पुरस्कार श्रेणियां
बेस्ट डेकोरेशन – योगिता ठाकुर, पूर्वी दीक्षा
बेस्ट हाइजीन स्टार – समर नाइक, वेदांत सोनी, ऋतिक, हरवंश नाग
स्टॉल का बेस्ट कोट – कीर्ति बीरा, लक्षिता राणा
बेस्ट मास्टरशेफ कॉस्ट्यूम – सर्वज्ञ भूषण, शेफ साहिल कुमार कैवर्त्य
बेस्ट सर्विस विद स्माइल – सेजल जुर्री, त्रिशा कवड़े
बेस्ट कम्युनिकेशन स्किल्स – पोर्नामी मरपल्ली
स्माइल के साथ ग्रीट – प्रिंस कुमार, हिमांशु नांझी
सबसे एंगेजिंग स्टॉल – हसित लिंगम, आयुष रू., नितिन जॉन टोप्पो, नमन केरकेट्टा
बेस्ट फूड प्रेजेंटेशन – वंशिका सरदार
बेस्ट एंटरटेनमेंट (गेम स्टॉल) – साहिल हपका
सुहानी कोड़े को विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक संजय लुंकड, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुखलाल पुजारी, सर्व आदिवासी समाज के जिला सचिव एवं पत्रकार कमलेश पैंकरा, समाजसेवी नंद किशोर राणा, वरिष्ठ व्यवसायी दिलीप लुंकड, वरिष्ठ पत्रकार आशीष पद्मवार, सिरोंज विश्वकर्मा, नवीन दुर्गम, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




