Breaking News

चेरामंगी में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम संपन्न

ग्रामीणों के बीच वितरित की गई उपयोगी सामग्री

बीजापुर (हिन्दसत)। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ जनविश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) द्वारा लगातार सिविक एक्शन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 23 फरवरी 2026 को 62वीं बटालियन (ई/62) द्वारा चेरामंगी क्षेत्र में सिविक एक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम पुलिस उप महानिरीक्षक बी.एस. नेगी, परिचालनिक रेंज बीजापुर के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण तथा कमांडेंट दीपक मेहरा, 62वीं बटालियन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान चेरामंगी, दुगाईगुड़ा, चरकडोडी, पेंकरम और पुन्नुर गांवों के जरूरतमंद ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना तथा क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों के बीच कंबल, सोलर लैंप, खेल सामग्री, अध्ययन सामग्री, कृषि उपकरण सहित अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में उप कमांडेंट गुलाब प्रसाद यादव, कम्पनी कमांडर निरीक्षक/जीडी नरेश प्रसाद सोनी (ई/62) सहित अन्य अधिकारीगण, जवान, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button