Breaking News

219वीं बटालियन में तृतीय बैच का पीआई प्रशिक्षण प्रारंभ

239 कार्मिकों को मिलेगा सामरिक व आंतरिक सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण

सुकमा (शेख मकबूल)। सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) की 219वीं बटालियन मुख्यालय इंजराम में दो सप्ताह के संक्षिप्त पी.आई. (Pre-Induction) प्रशिक्षण के तृतीय बैच का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नव नियुक्त जवानों को बल की कार्यप्रणाली, अनुशासन, आंतरिक सुरक्षा दायित्वों तथा क्षेत्रीय चुनौतियों के अनुरूप दक्ष बनाना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी (पी) कोंटा रेंज राजेश पांडे एवं कमांडेंट पार्थ सारथी घोष, 219वीं बटालियन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण जवानों के शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करेगा।

इस बैच में कोंटा रेंज की विभिन्न बटालियनों से कुल 239 कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान आईईडी की पहचान एवं निष्प्रभावीकरण, हथियार संचालन, मानचित्र अध्ययन, जंगल क्षेत्रों में सामरिक मूवमेंट, केस स्टडी, एफओबी (Forward Operating Base) की स्थापना तथा एसओजेड (SOZ) से संबंधित परिचयात्मक जानकारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button