Breaking News

पत्रकार कुशल चोपड़ा के पिता कंवर लाल चोपड़ा का निधन, शोक की लहर

पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

बीजापुर (हिन्दसत)। बीजापुर के पत्रकार कुशल चोपड़ा के पिता कंवर लाल चोपड़ा (80 वर्ष) का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य नागरिकों में शोक की लहर फैल गई।

स्वर्गीय कंवर लाल चोपड़ा अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बीजापुर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, मित्र और शहर के नागरिक शामिल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button