Breaking News

चिडरापाल में तीन दिवसीय ‘उरोमारा जिमी यायो’ वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

जनपद अध्यक्ष दशरी कोरसा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, ग्राम देवी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

भैरमगढ़/बीजापुर (हिन्दसत) भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तालनार के आश्रित ग्राम चिडरापाल में “उरोमारा जिमी यायो” वॉलीबॉल प्रतियोगिता क्लब चिडरापाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष दशरी कोरसा मुख्य अतिथि के रूप में तथा जिला पंचायत सदस्य सामन्तीन कोरसा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और गांव के माटी पुजारी द्वारा ग्राम देवी “उरोमारा यायो” की विधिवत पूजा-अर्चना और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष चिन्ना राम तेलम, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री चमन ठाकुर, मंडल महामंत्री जगत बघेल, नितेश पांडेय, भाजपा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र राठौर, आयोजन समिति अध्यक्ष दशरु कुंजाम, उपाध्यक्ष साईं वेंजाम, दिनेश कुमार तेलाम, सरपंच दारापाल शर्मिला तेलाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button