Breaking News

बस्तर में सर्व आदिवासी समाज की संभाग स्तरीय बैठक जारी

जगदलपुर में चल रही बैठक में समन्वय, संगठन विस्तार और स्थानीय मुद्दों पर जारी मंथन

जगदलपुर (हिन्दसत)। सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बैठक आज जगदलपुर के परपा स्थित कोया कुटुमा समाज भवन में जारी है। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई इस बैठक में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों और ब्लॉकों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

बैठक के प्रथम सत्र में ADEO के साथ आदिवासी विकास खंड के सीईओ के प्रशासनिक नियंत्रण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा रही है। इसके बाद संभागीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर के पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए रणनीतिक योजना तैयार करने पर भी चर्चा जारी है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, युवा, महिला प्रतिनिधि, AYSU, कोर मेंबर्स और सगा सर्वे समन्वयक मौजूद हैं।

संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में समाज को संगठित और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button