Breaking News
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 4 गिरफ्तार

बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया
बीजापुर (हिन्दसत)। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया, और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 11 अप्रैल की रात की है, जब आरोपियों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।
Byte- Chandrakant Governa Ad. S.P. Bijapur




