Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुकमा आगमन, पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

स्वस्थ बस्तर अभियान व अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ, विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

सुकमा (हिन्दसत)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को हेलीकॉप्टर से सुकमा पहुंचे। पुलिस लाइन हेलीपैड पर उनके साथ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पहुंचे। हेलीपैड पर बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुकमा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान एवं अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ किया। साथ ही जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया।

इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, हुंगाराम मरकाम, वरिष्ठ पार्टी प्रतिनिधि धनीराम बारसे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, डीएफओ अक्षय कुमार भोंसले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button