छत्तीसगढ

आखिरकार टोल प्लाजा सील सेवा बनाम् सुविधा यूथ कांग्रेसियों के आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई…..

आखिरकार टोल प्लाजा सील सेवा बनाम् सुविधा यूथ कांग्रेसियों के आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

सम्यक नाहटा, जगदलपुर :- जनपद सदस्य निलय कश्यप के नेतृत्व में नारायणपुर विधानसभा से पहोचे सैकड़ो की संख्या में युवा ! मौलिक सुविधाएं उपलब्ध करवाए बगैर वसूल रहे थे पूरी रकम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटलोहंगा स्थित एनएचएआई के टोल प्लाजा को प्रशासन ने सील कर दिया। इलाके के यूथ कांग्रेसियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन किया,

जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जनपद सदस्य निलय कश्यप और यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा की अगुवाई में यह पूरा आंदोलन सोमवार की दोपहर बाद किया गया।

बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा के आसपास जो मौलिक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, वह नहीं है। इस बारे में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही ना होती देख प्रशासन ने यह कदम उठाया। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी थी

कि एक से दूसरे गांव जाने के दौरान भी उनसे उतने ही पैसे वसूले जाते थे, जितने की लंबी दूरी तय करने वाली वाहनों के लिए जाते हैं। यहां तक कि कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी अवैध उगाही की शिकायतें सामने आ चुकी थी।

युवा नेता निलय कश्यप ने बताया कि टोल प्लाजा मे व्यवस्था के नाम पर टैक्स तो लिया जाता है किन्तु राष्ट्रीय राजमार्ग मे सुविधाएं उपलब्ध कराने मे NHAI नाकाम है केवल वसूली करने का कार्य इनके द्वारा किया जा रहा है।

आज भी राष्ट्रीय राजमार्ग मे लगे लाइट बंद पड़ा हुआ है। इसके विरोध मे हम आज सैकड़ों बस्तरवासियों के साथ टोल प्लाजा मे प्रदर्शन करने आए है।

NHAI या तो सड़क मेंटेनेसन और लाइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए या फिर टोल प्लाजा बंद करे। मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होगा तब तक यह बंद रहेगा। यदि बिना मांग पूरा हुए टोल प्लाजा को दुबारा चालू किया जाने से पुनः औऱ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

मिश्रा ने बताया कि मौलिक सुविधाओं की अनुपलब्धता की वजह से टोल प्लाजा के आसपास आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे थे। 4 लोगों की जान भी जा चुकी थी।

इन सब स्थितियों से अवगत होने के बावजूद संबंधित विभाग हालात सुधारने की बजाए हाथ पर हाथ धऱे बैठा रहे, जिसके कारण मजबूर होकर यूथ कांग्रेस के बैनर तले यह पूरा आंदोलन किया गया।

स्थानीय सरपंच घाटलोहंगा डमरूधर बघेल ने कहा कि इस टोल प्लाजा में चल रही मनमानी से पूरे क्षेत्र की जनता परेशान थी।

आंदोलन कर रहे यूथ कांग्रेसियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला भी टोल प्लाजा के सामने फूंका और जमकर नारेबाजी करते हुए इलाके के लोगों का शोषण बंद करने की आवाज बुलंद की।

इसके साथ ही यूथ कांग्रेसियों का कहना था कि जब तक सारी सुविधाएं नहीं जुटाई जातीं तब तक इस टोल प्लाजा को दोबारा प्रारंभ करने की अनुमति प्रशासन न दे।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह आंदोलन किया गया है। प्रशासन पर दबाव बनाने के बाद सील किए जाने की कार्रवाई की गई है। यूथ कांग्रेस के इस आंदोलन से इलाके के लोगों को राहत मिलेगी।

इस दौरान जनपत सदस्य निलय कश्यप प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष मिश्रा,नारायणपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोधन देवागंन,भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र जैन,पार्षद अंकित पारख,

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भानपुरी,युवा नेता रियाज खान, अनिल बघेल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप,भुवनेश्वर बघेल,ज़ाहिद हुसैन,महेंद्र बघेल, राम सिंह परिहार, मनोज यादव,

सौरभ तिवारी,दीपक गांधी,शिव सेंगर,नागेंद्र परिहार, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी,मोसु बघेल,बबलु बघेल. सोनधर बघेल,मयूर नायक, डमरू कश्यप, पिंटु यादव,दुकारू,कामेश्वर, छोटू चौबे, मनीष कश्यप एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button