छत्तीसगढ

तानाशाही पर उतर आई केन्द्र की मोदी सरकार-लखेश्वर बघेल…..

तानाशाही पर उतर आई केन्द्र की मोदी सरकार-लखेश्वर बघेल

सम्यक नाहटा, जगदलपूर : बस्तर विधानसभा अंतर्गत बस्तर ब्लॉक में कांग्रेसीयों ने मशाल रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने के विरोध में क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में विशाल मशाल रैली निकाल अनुविभाग मुख्यालय बस्तर में विरोध प्रदर्शन किया गया

यह प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया गया केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में नगर पंचायत बस्तर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड में स्थित विधायक कार्यालय से राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर मशाल रैली पूरे बस्तर में निकाली गई इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर मुखालफत की

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को शांत करना चाहती है केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर तानाशाही की ओर बढ़ रही है,

इसलिए आज भाजपा के हाथ देश का भविष्य सुरक्षित नहीं है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खारिज कर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनता का अपार प्रतिसाद गांधी को मिला है,

उससे भयभीत होकर यह कदम उठाया गया है वही भाजपा व आरएसएस की विखंडनकारी नीतियों को जनता के सामने गांधी लगातार उजागर करते रहे हैं उन्हें कन्याकुमारी से कश्मीर तक जनता ने जिस प्रकार से सराहा, उससे भाजपा घबरा गई है इस घबराहट का परिणाम राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना है

विधायक ने कहा कि भाजपा विपक्षी एकता से घबरा गई है और अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग से भाग रही है भाजपा संरक्षित इस कारवाई का जवाब आगामी चुनावों में जनता देगी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई, सामाजिक नफरत फैलाने की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है

लखेश्वर बघेल ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराया, उसी तरह गांधी जी के रास्तों पर चल कर केंद्र और भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे

केक काट कर कार्यकर्ताओं का मनाया जन्मदिन

विधायक बघेल ने अपने कार्यालय बस्तर में मशाल रैली के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बस्तर अध्यक्ष गणेश राम बघेल एवं ग्राम पंचायत दुबेउमरगांव रामया राम मौर्य का जन्मदिन पर स्वयं केक मंगवाकर कार्यकर्ताओं के बीच केक कटवा कर जन्मदिन मनाया और साथ ही मुंह मीठा करवा कर दोनों को जन्मदिन की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

जिसमें मौजूद रहे गणेश राम बघेल, फतेसिंह परिहार, गोपाल तिवारी, प्रेम शंकर शुक्ला, जानकीराम सेठिया, दिलीप सिंह सेंगर, बालेश दुबे, शोभाराम मारकंडे, भृगु तिवारी, उत्तम नाईक, सुखदेई बघेल, विजय चंद्राकर,

नित्या चंद्राकर, ईश्वर पानीग्राही, हुसैन खान, नरसिंग नागेश,शंकर बघेल, अनिल परिहार, शैलेंद्र परिहार, नागेंद्र परिहार, अनूप तिवारी, सूरज कश्यप, महेन्द्र बघेल, अनिल जायसवाल, रामसिंह परिहार,अर्जुन पांडे, भागरथी यादव, रूपसाय कोराम, पुरन सिंह ठाकुर, लखेश्वर कश्यप, डमरूधर बघेल,

धरमसिंह गोयल, रूद्रप्रताप यादव, कृपालु,राजशेखर तिवारी, जलंधर कश्यप, पूरन सिंह कश्यप, पिंटू यादव, महादेव बघेल, लखेश्वर मंडावी, फगनूराम बघेल, सुदरन राम बघेल, बूटीराम कश्यप, मोसुराम बघेल, कोसरु बघेल, कंही कश्यप, केदार ठाकुर,मनोज ठाकुर, देबेद्र ठाकुर, चंद्रशेखर ठाकुर, रोहित कश्यप,

लक्ष्मण ठाकुर, पूरन सिंह सूर्यवंशी, येतारु कश्यप, जय कुमार मौर्य, टम्मू राम बघेल, हेमराज बघेल, राजेश कुमार कश्यप, जितेंद्र तिवारी, तुलसीराम ठाकुर, छोटू,तथा बस्तर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button