छत्तीसगढ

कांग्रेस की चिंता करने की बजाय भाजपा और स्वयं की चिंता करे केदार कश्यप – चंदन कश्यप

कांग्रेस की चिंता करने की बजाय भाजपा और स्वयं की चिंता करे केदार कश्यप – चंदन कश्यप

भसनपुरी / नारायणपुर : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप के बयान पर तंज कसते हुए नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने कहा कि कांग्रेस विधायकों की चिंता करने की बजाय भाजपा और स्वयं की चिंता करे केदार कश्यप।

आज नारायणपुर विधानसभा के विकास को देखके मुद्दा विहीन भाजपा के नेता कांग्रेस विधायकों के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को खराब परफार्मेंस बता कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे।

आज नारायणपुर विधानसभा सभा मे सर्वागीण विकास हो रहा है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र मे हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र मे आज मर्दापाल, छोटे डोंगर मे उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवीन कॉलेज खोला जा रहा है।

नारायणपुर विधान सभा में नवीन तहसीलों कोहकमेटा,छोटे डोंगर,मर्दापाल व भानपुरी की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को राजस्व प्रकरण, जाति, निवास, आय बनाने अब लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं।

आज गाँव गाँव तक पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है जिससे आवागमन सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित होगी। 15 साल तक प्रदेश और नारायणपुर की जनता भाजपा से त्रस्त थी। भाजपा ने 15 साल तक प्रदेश मे केवल आदिवासियों के ऊपर अत्याचार और कमिशन खोरी के अलावा कुछ नहीं किया आज कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ न्याय किया है। प्रदेश की जनता भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से खुश है।

आगामी चुनाव मे भी प्रदेश की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के ऊपर बनी रहेगी हमे पूर्ण विश्वास है। आज पूर्व मंत्री केदार कश्यप को कांग्रेस और कांग्रेसी विधायकों की चिंता की जरूरत नहीं है। क्षेत्र की जनता भाजपा को नकार चुकी है चिंता करना ही है तो भाजपाइयों और स्वयं की करे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button