मध्यप्रदेश

आज आएंगी प्रियंका गांधी मंडला, कमलनाथ के साथ जनसभा को करेंगी संबोधित

Priyanka Gandhi MP Visit: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारिखों के ऐलान के बाद से बीजेपी और कांग्रेस दोनों की रैलियों का दौर शुरू हो गया है। आज कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी मंडला में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। उनके साथ में पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद होंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगी। राज्य कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा, वह जबलपुर पहुंचेंगी और फिर मंडला जाएंगी। मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ भी गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका गांधी के साथ रैली को संबोधित करेंगे।

जबलपुर से प्रस्थान कर 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगे

जनता के बीच अपना पक्ष बनाने के लिए पार्टी तमाम प्रयास कर रही है। कांग्रेस के दो दिग्गज नेता प्रियंका गांधी और कमलनाथ हेलीकॉप्टर से सुबह 11.15 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगे। वहां दोपहर 12 बजे कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी और कमलनाथ दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद प्रियंका गांधी जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

आदिवासी वर्ग को साधन के लिए कांग्रेस की बड़ी सभा

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहीं है। इस बार पार्टीयों का फोकस आम जनता के साथ आदिवसी वर्ग पर ज्यादा है। आदिवासी वर्ग को साधन के लिए कांग्रेस की बड़ी सभा होने जा रही है। आचार संहिता लागू होने के बाद महाकौशल के मंडला जिले में प्रियंका गांधी चुनावी बिगुल फूंकती नजर आएंगी। 12 अक्टूबर को प्रियंका आदिवासी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस का महाकौशल की 38 सीटों पर विशेष फोकस है। कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ‘श्राद्ध’ (पितृ पक्ष का एक और शब्द) के बाद अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस दौरान हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो 29 सितंबर से शुरू हुआ और इस साल 14 अक्टूबर को समाप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button