छत्तीसगढ

कांग्रेस ने किया भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी…

कांग्रेस ने किया भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी

जगदलपुर :- नफ़रत के खिलाफ देश के लिए राहुल गांधी ने निकाली थी भारत जोड़ो यात्रा

राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 7 सितंबर 2022 को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा‘‘ कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई थी। जिसके आज एक वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर के द्वारा शहर के मिताली चौक मेन रोड मुख्य मार्ग होते हुए

चांदनी चौक महारानी हॉस्पिटल रोड होते हुए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन तक पदयात्रा निकल गई जिसका राजीव भवन में समापन हुआ।

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट जावेद खान ने बताया राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत की थी और इसी साल 30 जनवरी को श्रीनगर में 145 दिन बाद समाप्त हुई थी.

राहुल गांधी ने कहा था कि मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि देश के लोगों के लिए की है. हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है, जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है.

भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ के सुअवसर पर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी(शहर/ग्रामीण) ने भारत जोड़ो यात्रा की पर्यवेक्षक फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो पद यात्रा…भारत जोड़ो यात्रा में शामिल शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू ,

ईवीप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय बिसाई,एन एस यू आई जिला अध्यक्ष विशाल खंभारी,वरिष्ठ नेता उमाशंकर शुक्ला, रामशंकर राव, शंकर राव,लैखन बघेल,अनवर खान,राजेश राय, राजकुमार दंडवानी,हेमू उपाध्याय, अमरनाथ सिंह ,विक्रम सिंह डांगी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button