मध्यप्रदेश

29 से शुरू होगा सलकनपुर में देवीलोक महोत्सव

भोपाल। 29 मई से सलकनपुर में शुरू हो रहे देवीलोक महोत्सव को लेकर की जा रही तैयारियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा की है। समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीहोर जिले के सलकनपुर में देवीलोक के भूमि-पूजन कार्यक्रम में आस-पास के जिलों के श्रद्धालुओं का आना परम सौभाग्य की बात है। सलकनपुर में अद्भुत देवीलोक का निर्माण होगा।

आगामी 29 से 31 मई तक विजयासन माता धाम सलकनपुर में देवीलोक महोत्सव होने जा रहा है। देवीलोक के भूमि-पूजन का मुख्य कार्यक्रम 31 मई को होगा। इसके पहले 29 और 30 मई को विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में देवीलोक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव का कार्यक्रम बेहतर, व्यवस्थित और भव्य हो। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, भोजन, वाहन और पंडाल आदि की व्यवस्थाएं बेहतर हों। आस-पास के जिलों से आने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन और पार्किंग की व्यवस्था कर ली जाए। देवीलोक महोत्सव का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button