विदेश

यूक्रेन ने बनाया बेलग्राद को निशाना, हमले में 14 की मौत सैकड़ों घायल; रूस ने कहा-इसकी सजा मिलेगी…

यूक्रेन के एक घातक मिसाइल हमले में रूसी शहर ब्रेलग्राद में 14 लोगों की मौत हो गई।

इस हमले में 108 लोग घायल भी हुए हैं। रूस की इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में 12 वयस्क और दो बच्चे मारे गए हैं।

घायल होने वालों में 15 बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले मंत्रालय ने 10 लोगों की मौत के बारे में सूचना दी थी, जिसमें नौ वयस्क और एक बच्चा शामिल बताया गया था। रूसी राष्ट्रपति को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।

पुतिन को दी गई हमले की जानकारी
क्रेमलिन के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस हमले की जानकारी दे दी गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक अपुष्ट फुटेज में देखा गया है कि हमले का मलबा गलियों में बिखरा हुआ है।

इसके अलावा जली हुई कारों का धुआं शहर के बीच में फैला हुआ है। रूस की तरफ से यह भी कहा गया है कि इस हरकत की सजा जरूर दी जाएगी।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसको लेकर बयान जारी किया है। इसके अलावा रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से भी बेलग्राद पर हुए हमले पर बैठक करने की गुजारिश की है।

रिहायशी इमारत पर निशाना
प्रांतीय गवर्नर व्याशेस्लाव ग्लैडकोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर लिखी पोस्ट में इसके बारे में जानकारी दी। इसके मुताबिक मिसाइल ने एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया।

इसके चलते इसमें रहने वालों को सुरक्षित स्थानों की तरफ भागना पड़ा। इस हमले के बाद पूरे शहर में सायरन बज उठे थे।

बेलग्राद यूक्रेनी सीमा से करीब 30 किलोमीटर ही दूर है। इसके चलते यह पूरे साल गोलीबारी और ड्रोन हमलों की चपेट में रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button