जनसंपर्क छत्तीसगढ़राजनीतिक

CG CM Cabinet : साय कैबिनेट के 12 में से 11 मंत्री हैं ‘करोड़पति’…! ज्यादातर हैं किसान…सबसे युवा और अमीर मंत्री…? देखें यहां

रायपुर, 24 दिसंबर। CG CM Cabinet : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। शुक्रवार को राज्य के नौ नए मंत्रियों ने शपथ ली। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कैबिनेट में मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों समेत कुल 12 मंत्री हो गए। नए मंत्रियों में 69 साल के दयालदास बघेल सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। वहीं, बृजमोहन अग्रवाल सबसे अमीर मंत्री हैं। अग्रवाल के पास कुल 17.49 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

CM के साथ नेताम हैं 10वीं पास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10वीं पास है। साय के अलावा राम विचार नेताम भी 10वीं पास हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत पांच मंत्री परास्नातक हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव अकेले मंत्री हैं जिनके पास पेशेवर स्नातक की डिग्री है। साव ने 1995 में बिलासपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की है। पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी भी नई सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। चौधरी कैबिनेट में अकेले मंत्री हैं। जिनके पास स्नातक की डिग्री है। उन्होंने गणित से बीएससी की है। साय कैबिनेट के दो मंत्री 12वीं पास हैं। इनमें कोरबा से विधायक बने लखनलाल देवांगन और भाटगांव से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। दायल दास भगत कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 8वीं पास होने की जानकारी दी है।

उप मुख्यमंत्री समेत 3 मंत्रियों पर आपराधिक मामले

नई कैबिनेट के तीन मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, दयाल दास बघेल और ओपी चौधरी शामिल हैं। दयाल दास बघेल पर एक मामला चल रहा है। वहीं, ओपी चौधरी पर पांच मामले चल रहे हैं। जबकि, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पर कुल सात मामले चल रहे हैं।

मंत्रियों की संपत्ति का संक्षिप्त विवरण 

विष्‍णुदेव साय मुख्‍यमंत्री साय की आय का जरिया कृषि है, जबकि पत्‍नी सामाज सेविका है। साय के पास 2 ट्रेक्‍टर है। साय के पास 450 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 5 रती हीरा की एक अंगुठी भी है। साय की पत्‍नी के पास 200 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी है।

अरुण साव डिप्‍टी सीएम साव ने कृषि और सांसद के रुप में मिलने वाले वेतन को आय का जरिया बताया है। साव के पाए एक कार है। वहीं, पत्‍नी कोचिंग क्‍लास चलाती है। साव के पास 6.18 ग्राम सोना है। उनकी पत्‍नी के पास 14.39 ग्राम सोना और 29.84 ग्राम चांदी है।

विजय शर्मा डिप्‍टी सीएम शर्मा के पास 25 तोला (लगभग 250 ग्राम) सोना और एक किलो चांदी है। शर्मा की पत्‍नी के पास 40 तोला सोना और एक किलो चांदी है।

बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए अग्रवाल की आय का जरिय कृषि है। योगा क्‍लास और कृषि को पत्‍नी की आय का जरिया बताया है। अग्रवाल के पास 485.5 ग्राम सोना है। वहीं उनकी पत्‍नी के पास 600 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी है। अग्रवाल के पास एक कार और ट्रैक्‍टर है।

राम विचार नेताम नेताम और उनकी पत्‍नी कृषि, किराया और ब्‍याज से आय प्राप्‍त करते हैं। नेताम के पास जीप, राजदूत और एक ट्रैक्‍टर भी है। नेताम के पास 4.5 तोला सोना और 600 ग्राम चांदी है। उनकी पत्‍नी के पास 8.5 तोला सोना और 1 किलो चांदी है।

दयालदास बघेल साय कैबिनेट में एससी वर्ग के एक मात्र मंत्री बघेल कृषि करते हैं। उनकी पत्‍नी गृहिणी है। बघेल के पास 5 तोला सेाना है। उनकी पत्‍नी के पास 25 तोला सोना और 2 किलो चांदी है। बघेल के पास एक कार और एक बुलट मोटरसाइकिल है।

केदार कश्‍यप रमन सरकार में 15 साल तक मंत्री रहे केदार कश्‍यप कृषि और विधानसभा से मिलने वाले वेतन पर निर्भर हैं। उनकी पत्‍नी खेती के साथ डेयरी व्‍यवसाय करती हैं। कश्‍यप के पास ट्रैक्‍टर और कार है। उनके पास 100 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है। कश्‍यप की पत्‍नी के पास 200 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है।

लखनलाल देवांगन कोरबा सीट से विधायक चुने गए देवांगन पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। देवांगन कृषि के साथ सब्‍जी का व्‍यवसाय करते हैं। पत्‍नी भी कृषि और सब्‍जी व्‍यवसाय से जुड़ी हुई हैं। देवांगन के पास 20 ग्राम सोना है। पत्‍नी के पास 70 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी है। देवांगन के पास किसी तरह की गाड़ी नहीं है।

श्‍याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ सीट से चुनाव जीकर पहुंचे जायवाल ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हैं। उनके पास 3 ट्रक है। पत्‍नी के नाम पर एक ट्रक और एक मेटाडोर है। पत्‍नी के नाम पर क्रेशर भी है। जायसवाल के पास एक कार, एक एयूवी, एक बुलेट, एक बाइक और एक जेसीबी भी है। उनके पास सोना नहीं है। पत्‍नी के पास 250 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी है।

ओपी चौधरी साय कैबिनेट में शामिल किए गए पूर्व आईएएस चौधरी अब खेती किसानी के साथ मोटिवेशनल स्‍पीकर का काम करते हैं। चौधरी स्‍टाक मार्केट में भी पैसा लगाते हैं। इनके पास कोई वाहन और स्‍वर्ण आभूषण नहीं है। पत्‍न के पास स्‍त्रीधन के रुप में 875 ग्राम सोना और 250 ग्राम चांदी है।

लक्ष्‍मी राजवाड़े साय कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री पोल्‍ट्री फार्म और ईट भट्ठा चलाती हैं। पति कृषक हैं। पति के नाम पर एक चार पहिया वाहन भी है। राजवाड़े के पास 320 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी है। 20 ग्राम सोना है।

टंकराम वर्मा: वर्मा सेवानिवृत्‍त शिक्षक हैं। उनकी पत्‍नी भी शिक्षा विभाग में सेवारत है। वर्मा के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास 92 ग्राम स्‍वर्ण अभूष्‍ण है, जबकि पत्‍नी के पास 489 ग्राम सोना और 20 तोला चांदी (CG CM Cabinet) है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button