देश

चमत्कार! यहां नदी किनारे मिली सदियों पुरानी विष्णु की मूर्ति, रामलला जैसी दिखती है…

तेलंगाना की सीमा के पास कर्नाटक में शिवलिंग और भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है।

बताया जा रहा है कि ये मूर्ति सदियों पुरानी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से हाल में भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है जिसके चारों ओर सभी दसावतार उकेरे हुए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि यह मूर्ति इस तथ्य को देखते हुए उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित ‘राम लला’ की मूर्ति से मिलती जुलती हैं।

विष्णु की मूर्ति खड़ी स्थिति में है जिसके चारों ओर एक आभामंडल है जो 10 अवतारों को दर्शाता है। वहीं, मूर्ति के साथ एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है।

रायचूर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के व्याख्याता डॉ. पद्मजा देसाई ने विष्णु की मूर्ति के बारे में बताया कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह की शोभा रही होगी और संभावित रूप से मंदिर को नुकसान पहुंचाने के दौरान इसे नदी में फेंका गया होगा।

ऐसा माना जाता है कि मूर्तियां 1,000 वर्ष पुरानी हो सकती हैं। पुरातत्वविदों का मानना ​​है कि यह मूर्ति ईसा पश्चात 11वीं या 12वीं शताब्दी की है।

विष्णु की मूर्ति और शिवलिंग अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कब्जे में हैं।

The post चमत्कार! यहां नदी किनारे मिली सदियों पुरानी विष्णु की मूर्ति, रामलला जैसी दिखती है… appeared first on .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button