देश

जाना है अयोध्या? वंदे भारत को लेकर बड़ा फैसला, यात्रियों पर असर; जानें डिटेल्स…

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होना है।

इसके लिए पीएम मोदी समेत छह हजार लोग शामिल होंगे। इसके बाद आने वाले दिनों में अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

ज्यादा से ज्यादा लोगों को राम मंदिर दर्शन करने में आसानी हो सके, इसके लिए भारतीय रेलवे भी काम कर रहा है। पिछले दिनों अयोध्या और दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई थी।

पीएम मोदी ने अयोध्या से खुद छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी, जिसके बाद चार जनवरी से अयोध्या और दिल्ली के बीच वंदे भारत चलने भी लगी।

सात जनवरी से 15 जनवरी तक के लिए दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को रद्द कर दिया गया था।

दरअसल, उत्तर रेलवे अंतर्गत लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या छावनी, शाहगंज और जफराबाद रेल खंड में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से वंदे भारत ट्रेन समेत कइयों पर असर पड़ा था।

अब 15 जनवरी तक नहीं, बल्कि 22 जनवरी तक के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे बड़ी संख्या में यात्रियों पर असर पड़ सकता है।

बता दें कि दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत का शेड्यूल भी पिछले दिनों जारी हो चुका था। कुछ दिनों तक यह ट्रेन चली भी, लेकिन फिर रेल खंड पर चल रहे कार्य की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया।

यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6.10 पर चलती है और फिर सुबह 11 बजे कानपुर पहुंचती है। इसके बाद लखनऊ 12.25 पर और फिर ढाई बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंच जाती है।

वहीं, वापसी में यह ट्रेन अयोध्या कैंट से दोपहर 3.20 पर चलती है। इसके बाद 5.15 पर लखनऊ पहुंचती है और फिर शाम 6.35 पर इसके कानपुर पहुंचने का टाइम है।

वहीं देर रात 11.40 पर वंदे भारत वापस आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाती है। यह ट्रेन हफ्ते में बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलती है।

Post Views: 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button