देश

कांग्रेस ने सपा से डील की या ‘समझौता’, 17 सीटों पर BJP के मुकाबले कहां; समझें गणित…

उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन टूटने की अटकलों के बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में बात बन गई और दोनों दल ने सीटों का गणित साध लिया है।

खबर है कि राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 63 पर सपा और 17 पर कांग्रेस मैदान में उतरने वाली है।

अब अगर 2019 के आंकड़ों को देखा जाए, तो कांग्रेस के हिस्से में आईं 17 में से 12 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी। इतना ही नहीं, इनमें एक सीट पर तो पार्टी लड़ी भी नहीं थी।

कांग्रेस के खाते में आईं ये सीटें
यूपी में तय हुए सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत कांग्रेस अमेठी, रायबरेली, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बासगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया और वाराणसी से चुनाव लड़ेगी। खास बात है कि कांग्रेस 2019 में भारतीय जनता पार्टी के हाथों गढ़ अमेठी गंवा चुकी है।

2019 में 100 से ज्यादा सीटों पर जब्त हुई कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत
बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 421 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से पार्टी महज 52 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी। इसके अलावा पार्टी की 148 सीटों पर जमानत जब्त हुई थी।

वहीं, यूपी में पार्टी सिर्फ रायबरेली में जीत दर्ज कर सकी थी। अमेठी से राहुल गांधी को भाजपा के टिकट पर उतरीं स्मृति ईरानी ने शिकस्त दी थी।

17 सीटों पर कांग्रेस के हाल
 अमेठी (कुल वोटर- 1743515) पार्टीउम्मीदवारवोट मिलेकांग्रेसराहुल गांधी413394भाजपास्मृति ईरानी468514 रायबरेली (कुल वोटर- 1702248) कांग्रेससोनिया गांधी534918भाजपादिनेश प्रताप सिंह367740 कानपुर (कुल वोटर- 1632983) कांग्रेसश्रीप्रकाश जयसवाल313003भाजपासत्यदेव पचौरी468937सपाराम कुमार48275 फतेहपुर सीकरी (कुल वोटर- 1718837) कांग्रेसराज बब्बर172082भाजपाराजकुमार चहर667147बसपाश्रीभगवान शर्मा168043 सहारनपुर (कुल वोटर- 1739082) कांग्रेसइमरान मसूद207068भाजपाराघव लखनपाल491722बसपाहाजी फजल उर रहमान514139 प्रयागराज (कुल वोटर- 1716160) कांग्रेसयोगेश शुक्ला31953भाजपारीता बहुगुणा जोशी494454सपाराजेंद्र सिंह पटेल310179 महाराजगंज (कुल वोटर- 1915408) कांग्रेससुप्रिया श्रीनेत72516भाजपापंकज चौधरी726349सपाअखिलेश385925 वाराणसी (कुल वोटर- 1856791) कांग्रेसअजय राय152548भाजपानरेंद्र मोदी674664सपाशालिनी यादव195159 अमरोहा (कुल वोटर- 1646435) कांग्रेससचिन चौधरी12510भाजपाकंवर सिंह तंवर537834बसपादानिश अली601082 झांसी (कुल वोटर- 2040739) कांग्रेसशिवशरण86139भाजपाअनुराग शर्मा809272सपाश्याम सुंदर सिंह443589 बुलंदशहर (कुल वोटर- 1787925) कांग्रेसबंसी सिंह29465भाजपाभोला सिंह681321बसपायोगेश वर्मा 391264 गाजियाबाद (कुल वोटर- 2728978) कांग्रेसडॉली शर्मा111944भाजपाविजय कुमार सिंह944503सपासुरेश बंसल443003 मथुरा (कुल वोटर- 1807893) कांग्रेसमहेश पाठक28084भाजपाहेमा मालिनी671293रालोदकुंवर नरेंद्र सिंह377822 सीतापुर (कुल वोटर- 1666126) कांग्रेसकैसर जहां96018भाजपाराजेश वर्मा514528बसपानकुल दुबे413695 बाराबंकी (कुल वोटर- 1816830) कांग्रेसतनुज पुनिया159611भाजपाउपेंद्र सिंह रावत535917सपाराम सागर रावत425777 बांसगांव (कुल वोटर- 1751258) कांग्रेसलड़ी नहीं-भाजपाकमलेश पासवान546673बसपासदल प्रसाद393205 देवरिया (कुल वोटर- 1754195) कांग्रेसनियाज अहमद51056भाजपारामपति राम त्रिपाठी580644बसपाविनोद कुमार जयसवाल330713

जब इससे पहले साथ आए सपा और कांग्रेस
यूपी में इससे पहले सपा और कांग्रेस साल 2017 में भी साथ आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव में हुए गठबंधन में तब सपा ने 403 में कांग्रेस को 100 से ज्यादा सीटें दी थीं।

हालांकि, नतीजों में कांग्रेस महज 7 पर ही जीत हासिल कर सकी थी। इसके बाद साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस घटकर दो विधानसभा सीटों पर आ गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button