देश

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक और मराठी कवियित्री स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 10 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दी थी।

श्रीमती सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button