विदेश

ISIS ने ले ली मॉस्को हमले की जिम्मेदारी, पर क्यों नहीं मान रहे व्लादिमीर पुतिन?…

मॉस्को में हुए हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ले ली है इसके बावजूद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

उन्होंने बिना आईएसआईएस का नाम लिए कहा कि इस हमले में यूक्रेन की भी भूमिका थी।

वह अपनी जनता को दिखाना चाहता है कि अब भी उसके पास पावर है।

उन्होंने कहा कि यह हमला कट्टरपंथी इस्लामियों ने किया था लेकिन यूक्रेन पर्दे के पीछे से इसे कंट्रोल कर रहा था। 

बता दें कि मॉस्को के क्रॉकस सिटी हॉल में हुए हमले में 139 लोगों की मौत हो गई थी और 182 लोग घायल हो गए थे।

हॉल में चार आतंकियों ने घुसकर जमकर गोलीबारी की थी। चारों ओर शव बिखरे पड़े थे।

रूस ने ताजिक मूल के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि आतंकी यूक्रेन की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा, हमें पता है कि यह काम कट्टरपंथी इस्लामियों का है जिससे कि मुस्लिम वर्ल्ड दशकों से जूझ रहा है। 

उन्होंने कहा कि यूक्रेन की ओर भागते हुए हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सवाल यह है कि इस हमले से किसको फायदा होने वाला है। पुतिन ने कहा कि यह हमला नियो नाजी कीव की वजह से हुआ है।

यह हमला उन्हीं लोगों का काम है जो कि 2014 से ही हमसे लड़ रहे हैं। हमें पता है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है और इससे किसको फायदा होने वाला है।

पुतिन ने कहा, हमलावर डर का माहौल बनाना चाहते थे। लेकिन रूस के सुरक्षाबलों ने हमलावरों को दबोच लिया। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस बात से इनकार किया है कि उनका किसी भी तरीके से हमले में कोई हाथ था।

उन्होंने कहा, पुतिन को लगता है कि उनके अलावा हर कोई आतंकवादी है।

जबकि दो दशकों से आतंक फैलाना के काम खुद कर रहे हैं। जब वह चले जाएंगे तो आतंक और हिंसा खुद ब खुद खत्म हो जाएगी।

बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच फरवरी 2022 से ही युद्ध चल रहा है। वहीं अमेरिका का भी कहना है कि यह हमला आईएसआईएस ने करवाया है। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button