विदेश

इस भारतीय पत्रकार की PM मोदी ने की जमकर तारीफ, ऑक्सफोर्ड के वायरल भाषण पर क्या बोले, देखें विडियो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पत्रकार पालकी शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत में हुए बदलावों की खूबसूरत तस्वीर पेश की है।

दरअसल, शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक सभा को संबोधित कर रही हैं। शर्मा ने बताया कि उस संबोधन में उन्होंने बताया था कि भारत में क्या बदला है।

शर्मा ने लिखा, ‘ऑक्सफोर्ड यूनियन में करीब एक साल पहले मेरी तरफ से की गई बातें फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मैंने बताया था कि भारत में क्या बदला है और अपने तर्कों के समर्थन में घटनाओं और किस्सों का हवाला दिया था। देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि यह आप में से कई लोगों को पसंद आया।’ पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी, ‘आपने भारत में बड़े स्तर पर हो रहे बदलावों की शानदार झलक दिखाई है।’

संबोधन की शुरुआत में शर्मा कहती हैं, ‘हम आज भारत के पथ पर बात कर रहे हैं और मैं अपनी बात व्हाइट हाउस की तरफ से गए एक वाक्य में समाप्त कर सकती हूं कि ‘जाएं और खुद दिल्ली जाकर देख लें’।’

दरअसल, जून 2023 में व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने यह बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने तीन ‘विकासकार्यों’ पर जोर दिया, जिसमें आर्थिक समावेश, मोबाइल और एयरपोर्ट पर बढ़ी गतिविधियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं कई भारत में रही हूं… उस भारत में जहां कई नीतियों और स्थानों को त्याग दिया गया। खुद पर संदेह करने वाला भारत, जहां दुनिया क्या सोचती है, इस आधार पर फैसले लिए जाते थे। और आज एक आत्मविश्वासी भारत, जहां दुनिया नेतृत्व और प्रेरणा के लिए आती है। भारतीय घर में समृद्ध और विदेश में आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।’

करीब 13 मिनट के संबोधन में उन्होंने भारत को ‘सॉफ्ट पावर’ बताया और कहा कि देश अब ‘आसानी से डरने वाले लोकतंत्र नहीं है, जो आतंकवाद या धोखे को बर्दाश्त करे।’

इस दौरान उन्होंने फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के जवाब में पाकिस्तान के बालाकोट में हुए एयर स्ट्राइक का जिक्र किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button