मध्यप्रदेश

प्रियंका गांधी आज नर्मदा पूजा के साथ करेंगी चुनाव अभियान का शखंनाद

भोपाल। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज जबलपुर में नर्मदा पूजन-आरती के बाद प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी मां नर्मदा का पूजन कर शहीद स्मारक में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा में प्रियंका वाड्रा प्रदेश में महिलाओं के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा तैयार किया गया घोषणा पत्र भी जारी किए जाने की संभावना है।

कांग्रेस पार्टी महिलाओं को नारी सम्मान योजना लाकर हर महीने 1500 रुपए और 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने का वादा करने जा रही है। प्रियंका गांधी महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके साथ 2023 की विजय अभियान की शुरुआत करेंगी। उन्होंने बताया कि हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा पूरे शहर में लगाई गई हैं जो न्याय की विजय का प्रतीक होगी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगाकर नौजवानों के खून की एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए प्रियंका जी को भेंट करेंगे और एकत्र किया गया रक्त ब्लड बैंक को दान किया जाएगा।

मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ जी के नेतृत्व में यह चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश वासियों को 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली हाफ दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार किसानों की कर्ज माफी करेगी और पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button